डिंपल के खिलाफ माहौल बनाएंगे सीएम योगी, सपा के गढ़ में इस तारीख को करेंगे जनसभा

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, मैनपुरी। (Mainpuri Lok Sabha Seat)सपा का गढ़ कही जाने वाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर इस बार विजय पाने के लिए भाजपा पूरी ताकत से जुटी हुई है। प्रत्याशी और पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार जन संपर्क कर लोगों को भाजपा सरकार क

4 1 8
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, मैनपुरी। (Mainpuri Lok Sabha Seat)सपा का गढ़ कही जाने वाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर इस बार विजय पाने के लिए भाजपा पूरी ताकत से जुटी हुई है। प्रत्याशी और पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार जन संपर्क कर लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। जैसे-जैसे मतदान का समय नजदीक आता जा रहा है तो वैसे-वैसे यहां दिग्गजों का दौरा भी शुरू होने वाला है।

loksabha election banner

प्रदेश के मुख्यमंत्री लोकसभा क्षेत्र में दो सभाएं कर भाजपा प्रत्याशी के लिए माहौल बनाएंगे। मुख्यमंत्री इस लोकसभा क्षेत्र में सपा की सबसे मजबूत विधानसभा जसवंतनगर में 25 को तो मैनपुरी नगर के क्रिश्चियन मैदान में चार मई को जनसभा करेंगे। उनके कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भाजपा तेजी से तैयारी में जुटी है।

सपा के गढ़ में दो जनसभाएं कर मथेंगे सीएम योगी, डिंपल के खिलाफ इस तारीख को करेंगे जनसभा

मैनपुरी सीट पर 1996 से सपा का कब्जा

मैनपुरी लोकसभा सीट पर वर्ष 1996 से समाजवादी पार्टी का वर्चस्व कायम है। 2014 और 2019 के आम चुनाव में मोदी लहर के बावजूद भी सपा का किला ध्वस्त नहीं हो सका। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद 2022 में हुए उपचुनाव में भी सपा सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने लगभग ढाई लाख से अधिक वोटों से ये सीट जीती थी। जबकि उस समय भाजपा ने मुलायम सिंह और शिवपाल सिंह यादव के करीबी रहे पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को टिकट दिया था, लेकिन वह भी इस दुर्ग को भेद नहीं पाए। इस बार भाजपा सपा के इस किले को भेदने के लिए पूरी ताकत से जुटी हुई है।

सपा ने यहां फिर से डिंपल यादव को मैदान में उतारा है तो वहीं भाजपा ने मैनपुरी सदर से विधायक और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह पर दांव लगाया है। यादव बेल्ट में मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा के यादव समाज के बड़े नेता भी लगे हुए हैं। वहीं अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा की सबसे मजबूत विधानसभा जसवंतनगर में माहौल बनाने के लिए आने वाले हैं।

वह यहां रामलीला मैदान में 25 अप्रैल को बड़ी जनसभा को दोपहर एक बजे के करीब संबोधित करेंगे। इसके बाद चार मई को मैनपुरी नगर के क्रिश्चियन मैदान में भी जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा के पदाधिकारी तेजी से जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:कन्नौज से अखिलेश के चुनाव लड़ने की अटकलें एक बार फिर तेज, कटेगा भतीजे का टिकट! खरीदे गए आठ नामांकन पत्र

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Himachal News: विक्रमादित्‍य सिंह पर निजी टिप्पणी कर बुरी फंसी कंगना, करसोग कांग्रेस ने चुनाव आयोग को दी शिकायत

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, करसोग। लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Eelction 2024) में अब नेता की जुबानी निजी होने लगी है, इससे पूरे राजनीतिक माहौल में परिवर्तन आता दिख रहा है। हाल ही में 2 मई को करसोग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस की ओर से

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now